रोजाना खाना पाचन के लिए एक छोटा टुकड़ा
जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्या हो उनके लिए गुड़ का सेवन बहुत लाभकारी होता है। गुड़ को प्राकृतिक बॉडी क्लींजर माना जाता है। यह लिवर की सफाई कर हानिकारक विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है। साथ ही यह लिवर को डिटॉक्सीफाई करता है। इससे लिवर पर दबाव कम होता है और लिवर स्वस्थ रहता है।गुड़ पाचन एंजाइम को सक्रिय करता है जिससे पेट में कब्ज की समस्या नहीं होती है। यह डाइयूरेटिक के रूप में भी काम करता है और मल को जमा नहीं होने देता है। नियमित भोजन के बाद एक टुकड़ा गुड़ का सेवन करने से पाचन क्रिया बेहतर होती है और भोजन आसानी से पच जाता है। गैस की समस्या में गुड़ का सेवन काफी कारगर तरीके से काम करता है। पेट के एसिडिक पीएच को न्यूट्रिलाइज कर देता है और एसिडिटी से राहत दिलाता है। कैल्शियम, आयरन, फॉस्फोरस, प्रोटीन, विटामिन B के अलावा कार्बोहाइड्रेट भी होता है। इसी वजह से गुड़ का सेवन करने से कई प्रकार के लाभ होते हैं। अस्थमा के रोगियों के लिए गुड़ फायदेमंद होता है। यह ना केवल शरीर के तापमान को कंट्रोल करता है बल्कि एंटी एलर्जिक होने की वजह से अस्थमा के मरीज को राहत भी देता है।
